November 24 : 14 साल पहले आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म "धूम 2" ने आज अपने 14 साल पूरे कर लिए है। ये फिल्म 24 नवंबर को साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म के चौदह साल पूरे करने पर बिपाशा बसु ने इसका जश्न मनाते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
पोस्ट शेयर कर बिपाशा ने लिखा, "मुझे पता है कि सभी को धूम 2 देखना पसंद है। इस फिल्म की शूटिंग और तैयारियां करने का एक्सपीरियंस अमेजिंग रहा है। अबतक के सबसे बेस्ट कोस्टार और क्रू। थैंक्यू आदि।" अपने इसी पोस्ट में यशराज का धन्यवाद करते हुए बिपाशा ने कहा, "मुझे शार्प सोनाली बोस और सेक्सी क्यूट मोनाली का किरदार निभाने का मौका देने के लिए आपका शुक्रिया।"
आपको बता दें कि इस फिल्म में बिपाशा के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उदय चोपड़ा और रितिक रोशन लीड रोल में थें। वही बिपाशा ने फिल्म में सोनाली बोस और मोनाली का किरदार निभाया था।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। खासतौर पर फिल्म में ऐश्वर्या राय और रितिक की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे, और आज भी दर्शक फिल्म के गानों पर झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
इस फिल्म को यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया था जबकि इसका डायरेक्शन संजय गढवी ने किया था। "धूम 2" इसी नाम की फिल्म "धूम" की दूसरी फ्रेंचाइजी थी। इस फिल्म के लिए 2006 में रितिक रोशन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।