November 30 : बॉलीवुड में धक-धक गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित की फिल्म "आजा नचले" ने आज अपने 13 साल पूरे कर लिए है। फिल्म आज ही के दिन साल 2007 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म के एक गाने "आजा नचले" में माधुरी दीक्षित के डांस को खूब पसंद किया गया था।
यहाँ तक कि आज की ऑडियंस भी फिल्म में माधुरी के डांस की सराहना करते नहीं थकती। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी थी, लेकिन माधुरी दीक्षित के परफॉरमेंस की लोगों ने जमकर तारीफ की थी।
फिल्म के 13 साल पूरे होने पर माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस फिल्म को बहुत ही खास बताया है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, "आजा नचले के 13 साल! डांस जो मेरे दिल के करीब है ये इस फिल्म को और भी स्पेशल बना देता है।"
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, जुगल हंसराज, अक्षय खन्ना और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में थे। फिल्म को अनिल मेहता ने डायरेक्ट किया था जबकि आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया था।
"आजा नचले" फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था, हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नही किया। लेकिन फिल्म के गानों को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था। आपको बता दे कि माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था।
फिलहाल माधुरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म "कलंक" में नजर आयीं थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, वरुण धवन भी लीड रोल में थे।