December 03 : रिया चक्रबोर्ती और उनके भाई शौविक चक्रबोर्ती को एनसीबी की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के डेथ केस में ड्रग प्रोब के दौरान अरेस्ट किया था। दोनों को 4 सितम्बर को अरेस्ट किया गया था। रिया को तोह एक महीने बाद 7 अक्टूबर को जमानत मिल गयी थी लेकिन शौविक पिछले तीन महीने से जेल में ही था।
उन दोनों के साथ साथ सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा और उनके कुक दीपेश सावंत को भी अरेस्ट किया गया था।
तीन महीने के बाद फाइनली बुधवार को तीन महीने बाद एक स्पेशल कोर्ट ने शौविक की जमानत स्वीकार की और उन्हें बेल पर रिहा किया गया है। इस से पहले भी कई बार शौविक ने स्पेशल कोर्ट और मुंबई हाई कोर्ट में बेल के लिए अर्जी पेश की थी लेकिन हर बार उनकी अर्जी को स्वीकार नहीं किया गया था।
लेकिन अभी हाल ही में शौविक ने एक नयी बेल एप्लीकेशन भेजी थी जिसमे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के नए डिसिशन के बारे में जिक्र किया कि एनसीबी अधिकारियों के समक्ष दिए गए बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए उन्हें सलाखों के पीछे रखने का कोई कारण नहीं है।
फाइनली उनकी यह अर्जी स्वीकार की गयी है और तीन महीने के बाद उनको जमानत मिली। शौविक को तलोजा सेंट्रल जेल रायगढ़ में रखा गया था। उसका केस भी रिया के वकील सतीश मानशिंदे ही लड़ रहे थे।