January 22 : आज नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की 41वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। अगर आज ऋषि कपूर हमारे बीच होते दोनों ही आज एकसाथ अपनी 41वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे होते। भले ही ऋषि आज हमारे साथ नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी नीतू कपूर की यादों में वे आज भी जिंदा है। नीतू अधिकतर ही ऋषि को यादकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती है।
और आज एकबार फिर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पति को यादकर नीतू ने बहुत ही भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषि के साथ की कई यादगार पलों का एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, "जस्ट.... आज 41 साल हो गए होते।"
नीतू कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दोनों की कई फिल्मों के सीन हैं, और साथ ही रियल लाइफ की कुछ खूबसूरत झलकियां भी हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- हम हैं इस पल यहां, जाने हों कल कहां...।"
नीतू कपूर के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही बॉलीवुड के भी कई सितारों ने कमेंट किया है। आपको बता दें कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के जाने से पूरा कपूर परिवार टूट गया था। वही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।
फिलहाल आपको बता दे कि नीतू कपूर एक लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर दुबारा एंट्री करने वाली है। नीतू अपकमिंग फिल्म "जुग जुग जियो" में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और प्राजक्ता कोली भी है।