March 02 : बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हाल ही में बिमारी का इलाज कराते दिखाई दिए थे। वहीं अब संजय स्वस्थ होने के बाद अपना अधिक समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। संजय ने अपने बेटे के जन्मदिन पर ही स्वस्थ होने की जानकारी दी थी साथ ही फैंस एंव प्रियजनों का धन्यवाद करते हुए डॉक्टर्स का भी धन्यवाद किया था। और अब आज संजय अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ समय बिताते दिख रहें हैं।
संजय ने अपनी और परिवार के साथ बिता रहे स्पेशल मुमेंट्स की तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा,' हमेशा एक साथ!! खास लोगों के साथ समय बिताने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं..' इस तरह के कैप्शन के साथ संजय दत्त ने अपने परिवार के साथ बिता रहे समय की जानकारी दी।
हाल ही में संजय दत्त की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टोरबाज' क़ो नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में संजय एक आर्मी आॅफिसर का किरदार निभाते दिखे। इसके साथ-साथ नेगेटिव रोल में मुख्य भूमिका राहुल देव ने निभाया। फिल्म में इनके अलावा नरगिस फाखरी भी अहम भूमिका निभाती दिखी। फिल्म की कहानी अफगानिस्तान के रैफ्युजी कैंप और आतंकवादी संगठन के बीच की लड़ाई को दिखाती नजर आई। जंहा बच्चों को आतंकवादी बनने की ट्रेनिंग बचपन से दी जाती है। और इन्हीं बच्चों की जिंदगी को बदलने का काम आर्मी आॅफिसर के तौर पर संजय दत्त करते दिखे। और दोनों की लड़ाई हथियार से नहीं बल्कि खेल खेल कर होती है। फिल्म को गिरीश मालिक ने डायरेक्ट किया, वहीं फिल्म की कहानी गिरीश के साथ साथ भारती जाखर ने लिखा।
इसके साथ ही संजय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही केजीएफ चैप्टर 2 में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। फिल्म 16 जुलाई को रिलीज की जाएगी। फिल्म के लीड एक्टर्स यश ने पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली हैं। और साथ ही अन्य किरदार भी इस फिल्म के साथ जुड़ते नजर आए। केजीएफ 2 के जरिए संजय साऊथ फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहें हैं। इस फिल्म में संजय नेगेटिव किरदार 'अधिरा' में नजर आएंगे, वहीं रवीना टंडन भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभिती नजर आएंगी। केजीएफ 2 के लीड रोल में यश और श्रीनिधी शेट्टी नजर आएंगी।
इस फिल्म के साथ ही संजय दत्त 'शमशेरा' फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है जिसे करन मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस। इस फिल्म में संजय के साथ रणबीर कपूर और वाणी कपूर नजर आएंगे । यह फिल्म एक डाकुओं की टोली पर आधारित है जो अंग्रेज सरकार से अपने हक़ के लिए लड़ी थी। रणबीर फिल्म में डबल रोल में निभाते नजर आएंगे। फिल्म को 25 जून के दिन रिलीज किया जाएगा।