आगरा: पत्नी को लेने आए शख्स को ससुरालवालों ने खाट से बांधकर पीटा, विडियो वायरल
Published On: Nov 15, 2019
आगरा में एक शख्स को उसके ससुरालवालों ने खाट से बांध कर पीटा। इस शख्स की पत्नी कथित तौर पर लड़ाई के बाद अपने मायके आकर रह रही थी। पत्नी को अपने घर वापस ले जाने के लिए वह शख्स अपने ससुराल पहुँचा था। घटना का एक मिनट लंबा विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और शांति भंग करने के CrPC 151 के तहत शख्स के ससुर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।